Chhapra: शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा एवं प्रेरणादायक संदेश दिया। बच्चों ने पेड़ों को अपना रक्षक मानते हुए उनकी रक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह, सचिव प्रीति सिंह, प्राचार्या वर्तिका ब्याहूत, प्रबंधक राहुल प्रजापति, आयुष कुमार, अराधना सिंह एवं संध्या श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विद्यालय के इस प्रयास का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। बच्चों ने संदेश दिया कि जिस प्रकार रक्षाबंधन पर हम अपने प्रियजनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।


















