Breaking News

प्रश्नमंच में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, 18 में 11 वर्गों में दर्ज की जीत

2 Min Read

Chhapra: सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल, सिवान में आयोजित छह विधाओं के विभाग स्तरीय प्रश्नमंच में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 में से 11 वर्गों में विजय हासिल की। इस सफलता के साथ विजेता प्रतिभागियों ने आगामी प्रांतीय विज्ञान मेले में सहभागिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

विभाग स्तरीय प्रश्नमंच में विभिन्न विद्यालयों के कुल 327 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय परिसर में विजय समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अमरनाथ प्रसाद, सचिव डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा, सदस्य पूर्णेंदु रंजन, शोधार्थी एवं +2 के शिक्षक कौशिक आदर्श तथा प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने विजयी भैया-बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। उन्होंने चयनित सभी विद्यार्थियों को प्रांतीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विजयी भैया-बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के आचार्य-बंधु एवं भगिनी के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 7 से 9 सितंबर 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर, बिहारीगंज में आयोजित होने वाले प्रांतीय विज्ञान मेले में विभाग स्तरीय प्रश्नमंच से चयनित भैया-बहनों के साथ वैदिक गणित, विज्ञान एवं संगणक प्रदर्श के भैया-बहन भी सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी विजयी भैया-बहनों एवं मार्गदर्शक आचार्यों को शुभकामनाएँ दीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें