Chhapra: शहर के सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में विद्यालयी बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होलिकोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक पर्वों एवं सामाजिक समरसता के महत्व से अवगत कराना तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने होली के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में फूलों की होली एवं प्राकृतिक रंगों से उत्सव मनाया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को रासायनिक रंगों से बचने तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज एवं प्राचार्या ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहर के सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में विद्यालयी बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होलिकोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक पर्वों एवं सामाजिक समरसता के महत्व से अवगत कराना तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने होली के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।
इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में फूलों की होली एवं प्राकृतिक रंगों से उत्सव मनाया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को रासायनिक रंगों से बचने तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज एवं प्राचार्या ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।