Breaking News

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: नई शिक्षा व्यवस्था को विद्यालयी शिक्षा में प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं पंचपदी शिक्षण पाठ योजना” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के सभी आचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक आचार्य दिलीप तिवारी ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मूल उद्देश्यों, पंचपदी शिक्षण पद्धति, गतिविधि-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम तथा परिणामोन्मुख पाठ योजना निर्माण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षिक परिवेश में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार, तार्किक चिंतन और जीवन कौशल का विकास करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक पहल है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी आचार्य बंधु-भगिनियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई नवीन शिक्षण विधियों एवं पाठ योजना निर्माण की तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

कार्यशाला के दौरान मॉडल पाठ योजना, समूह चर्चा, शिक्षण गतिविधियों तथा व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से प्रशिक्षक दिलीप तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें