Breaking News

वीआईपी स्कूल के अमन का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नियमित छात्र अमन ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश-परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नामांकन चयन की सफलता का परचम लहराया है। अमन ओम प्रकाश साह के पुत्र हैं जो प्रभुनाथ नगर जिला छपरा (सारण) के निवासी हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि अमन प्रारम्भ काल से ही विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के डे-बोर्डिंग की नियमित छात्र रहे हैं। रिविलगंज प्रखंड में जे० एन० वी० के लिए केवल दो सीटें होने के बावजूद भी अमन ने अव्वलता हासिल कर अपनी अलग छवि कायम की है। वे अपने अध्ययन के प्रति प्रारम्भ काल से ही सक्रिय रहे हैं तथा साथ ही उन्हें विद्यालय के अध्यापकों तथा अभिभावकों का भी सदैव उचित मार्गदर्शन मिलता रहा है जिसका नतीजा आज हम सभी के सामने है।

SHARDA
विज्ञापन

अमन के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन की सूचना मिलते ही पूरे विद्यालय परिसर में ख़ुशी का माहौल कायम हो गया। अमन की इस सफलता को देखते हुए विद्यालय के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने अमन के अभिभावकों के समक्ष उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं मैडल के साथ सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया तथा उन्होंने अपने मंत्वयों में कहा कि अमन की शिक्षा उनके अभिभावकों के नेतृत्व में तथा विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं के उचित एवं सुदृढ़ मार्गदर्शन में शुरू से ही होता आया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उनमें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन की भावना भी सदैव रही है जो उसे अपने कार्यों, दायित्वों और लक्ष्यों के प्रति सदैव प्रेरित करता आया है। आज अमन ने अपने माता-पिता, अपने परिवार तथा अपने विद्यालय के साथ-साथ पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने यह भी बताया कि कार्य के प्रति रूचि तथा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ-संकल्पित होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ऐसा करके कोई भी इंसान बड़े से बड़े मुश्किलों का सामना करते हुए सफलता को हासिल कर सकता है, जिसका जीता-जागता मिशाल अमन हम सभी के सामने है। उन्होंने अमन सहित पूरे परिवारजनों को ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें