Chhapra: किलकारी सारण द्वारा आयोजित चक धूम-धूम समर कैंप 2026 के अंतर्गत क्राफ्ट विधा में बच्चों को पारंपरिक भारतीय लोक कला लिप्पन आर्ट का प्रशिक्षण प्रशिक्षक अखिल राज सिंह द्वारा दिया जा रहा है।
लिप्पन आर्ट गुजरात के कच्छ क्षेत्र की प्रसिद्ध मिट्टी एवं शीशे (मड एंड मिरर वर्क) पर आधारित लोक कला है, जो अपनी आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है।
कार्यशाला के दौरान बच्चों ने लिप्पन आर्ट के विभिन्न डिजाइनों, पैटर्नों एवं सजावटी तकनीकों को सीखते हुए सुंदर कलाकृतियों का निर्माण किया।
प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कर रहे हैं।
इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को भारतीय लोक कलाओं से परिचित कराना, उनकी कलात्मक अभिरुचि को विकसित करना तथा हस्तकला के माध्यम से सृजनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई कला सीखने का आनंद ले रहे हैं ।
किलकारी सारण में आयोजित चक धूम-धूम समर कैंप 2026 के अंतर्गत बच्चों को कला, संगीत, नृत्य, विज्ञान, कंप्यूटर एवं हस्तकला जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।



















