Breaking News

शारदा क्लासेस द्वारा 28 दिसंबर को होगा स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर की अग्रणी कोचिंग संस्था शारदा क्लासेस के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह टेस्ट आगामी 28 दिसंबर को आयोजित होगा। स्कॉलरशिप टेस्ट में कक्षा 8, 9 और 10 के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। संस्था की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी और इसमें किसी भी विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

शारदा क्लासेस के प्रतिनिधि निर्भय कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाता है, ताकि मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से योग्य छात्रों को कोचिंग में विशेष सुविधा प्रदान किया जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निर्भय कुमार ने यह भी बताया कि शारदा क्लासेस पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रही है और सारण जिले में एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।

28 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगा टेस्ट

उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शारदा क्लासेस के भरत मिलाप चौक और प्रभुनाथ नगर ब्रांच पर आयोजित होगा। स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए फॉर्म भी इन्हीं दोनों सेंटरों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्कॉलरशिप टेस्ट को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि को समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें