Chhapra: छपरा में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से किडजी स्कूल का विधिवत उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में प्रारंभिक शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि किडजी स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। लूटपाट की साजिश नाकाम, दो आरोपित गिरफ्तार वहीं विद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किडजी स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल वातावरण तथा प्रशिक्षित शिक्षकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति गुरुवार को 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी उद्घाटन समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावकगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उप महारजिस्ट्रार ने छपरा नगर निगम एवं नगरा प्रखंड में किया स्थलीय निरीक्षण
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से किडजी स्कूल का विधिवत उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में प्रारंभिक शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि किडजी स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
वहीं विद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किडजी स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल वातावरण तथा प्रशिक्षित शिक्षकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।