Breaking News

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ जेपीयू मुख्यालय पर करेगा धरना-प्रदर्शन

Chhapra: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र अंतर्गत विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी अंगीभूत एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा 20 मई 2026 को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रक्षेत्रीय सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि यह आंदोलन कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन के मुख्य मुद्दों में वरीयता सूची के आधार पर प्रोन्नति, दैनिक वेतनभोगी एवं आउटसोर्स कर्मियों का नियमितीकरण तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्ति प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला जाएगा तथा उसके उपरांत प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन आयोजित होगा।

DOON
विज्ञापन

प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिहर मोहन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लेने की अपील की है, ताकि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

ज्ञात हो कि इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के संयुक्त मंत्री इन्द्र कुमार दास भी शामिल होंगे। महासंघ ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें