Breaking News

छपरा के शुभम कुमार ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया 72वां रैंक

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर के रतनपुरा निवासी शुभम कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 72 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

SHAILFORD
विज्ञापन

शुभम कुमार, माता जयंती देवी एवं पिता स्वर्गीय शैलेन्द्र कुमार के सुपुत्र हैं। उनकी माता गृहिणी हैं, जबकि पिता अपने जीवनकाल में संस्कृत कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत रहे। दो बहनों और एक भाई वाले परिवार में शुभम सबसे छोटे हैं। परिवार के सहयोग, अनुशासन और संस्कारों ने उनकी सफलता की मजबूत नींव रखी है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छपरा से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने गुरुघाशी दास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ से बी.टेक. की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग सर्विसेज जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुभम कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से अपनी मां, स्वर्गीय पिता और बहनों के आशीर्वाद को इस सफलता का श्रेय दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

शुभम की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल के सहपाठियों, शुभचिंतकों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जय प्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रजनीकांत सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शुभम की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें