Breaking News

शिक्षा मंत्री से मिले डॉ राहुल राज, शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

3 Min Read

Patna/Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, शिक्षाविद् एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालने के बाद उनकी कार्यशैली ने शिक्षकों के बीच विश्वास और समाधान की नई उम्मीद जगाई है।

मुलाकात के दौरान उन्होंने शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति, बेसिक-पे एवं HRA के अद्यतीकरण, एरियर भुगतान में विलंब और अनियमितता, मॉडल स्कूलों में चयन संबंधी विसंगति, राजकीय एवं राजकीयकृत विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त 50 प्रतिशत पदों पर प्रमोशन, स्थायी स्थानांतरण नीति तथा महिला शिक्षिकाओं के शिशु देखभाल अवकाश जैसे गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाया।

DOON
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डॉ राहुल राज द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय पदाधिकारियों के साथ शीघ्र उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब एवं प्रशासनिक शिथिलता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे तथा एरियर भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाएगा। महिला शिक्षिकाओं के शिशु देखभाल अवकाश तथा राजकीय एवं राजकीयकृत विद्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति एवं प्रोन्नति के विकल्पों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग में स्थायी एवं व्यावहारिक स्थानांतरण नीति लागू करने की दिशा में विभाग सकारात्मक पहल करेगा।

डॉ राहुल राज लगातार जमीनी स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षक समाज के बीच यह धारणा मजबूत हुई है कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को ऐसा प्रतिनिधित्व चाहिए जो केवल चुनावी वादों तक सीमित न रहकर संघर्ष और समाधान दोनों में सक्रिय भूमिका निभाए।

शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ राहुल राज का अनुभव, सक्रियता, संवाद क्षमता एवं शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें आगामी शिक्षक निर्वाचन में एक मजबूत एवं प्रभावशाली विकल्प के रूप में स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर वित्त रहित शिक्षक नेता डॉ रवि रंजन यादव, शिक्षक नेता डॉ पंकज प्रसाद एवं प्रकाश कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें