Breaking News

शिक्षक ट्रांसफर की अधिसूचना जारी, तीन चरणों में पूरा होगा ट्रांसफर

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा देते हुए ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत अब तबादलों का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इसके लिए बकायदा पूरा टाइम- टेबल भी जारी कर दिया गया है.

SHAILFORD
विज्ञापन

कैबिनेट की तरफ से 24 जून को ही इस ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिल चुकी थी और अब विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है. यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी ताकि किसी भी शिक्षक को परेशानी न हो.

RC Jewellers
विज्ञापन

तीन चरणों में पूरा होगा ट्रांसफर

शिक्षकों के तबादले, समायोजन और आपसी सहमति से होने वाले ट्रांसफर की यह पूरी प्रक्रिया कुल मिलाकर तीन अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल आगामी 29 जुलाई से खोल दिया जाएगा.

शिक्षक इस पोर्टल पर जाकर 5 अगस्त तक अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकेंगे. शुरुआती इस हफ्ते में सिर्फ समायोजन और म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद ही आगे की अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पहले और दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम, जानें कब क्या होगा

तय समय-सारिणी के अनुसार, पहले चरण की शुरुआत 7 अगस्त से होगी जो 9 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान शिक्षकों के समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिसमें सूची जारी करना, आपत्तियां मांगना और उनका निपटारा करना शामिल है.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा चरण 10 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति मिलकर म्यूचुअल ट्रांसफर की सभी कागजी और तकनीकी कार्रवाई को अंतिम रूप देगी.

तीसरा और अंतिम चरण सामान्य तबादलों के लिए निर्धारित किया गया है. इसके तहत 16 सितंबर को स्कूलों में बची हुई खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद शिक्षक 17 सितंबर से 23 सितंबर तक अपनी पसंद के अनुसार स्कूलों का चयन करके सामान्य ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.

24 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सामान्य ट्रांसफर की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी और यदि इस पर कोई शिकायत या अपील आती है तो उसका निपटारा भी इसी अवधि में कर दिया जाएगा.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें