Breaking News

बिहार में सर्दी का सितम जारी, 28 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

2 Min Read

पटना, 05 जनवरी (हि.स.)। बिहार में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। राज्य के मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 10 जिलों में हल्के कोहरे के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं, ऐसे में फिलहाल अगले दो दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पटना समेत पूरे बिहार में कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। बर्फीली हवा से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। मौसम विभाग के वेदर फारकॉस्ट के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश में कोल्ड डे के साथ घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आयेगी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राजधानी के अधिकतम तापमान में चार दिनों के दौरान पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस जबकि 19.5 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर बिहार सहित दक्षिण बिहार के 06 जिले समेत 28 जिलों में कोल्ड डे के साथ घना कोहरे को लेकर ओरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान सारण छपरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम दृश्यता 50 मीटर वाल्मीकि नगर पश्चिम चंपारण में दर्ज हुआ। जबकि, पटना में सुबह के समय सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

भागलपुर अधिकतम 18.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस,गयाजी अधिकतम 16.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर अधिकतम 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस और पटना में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें