Breaking News

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्वी चंपारण जिले में 138 करोड़ की योजना का किया उद्धाटन, 34 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

3 Min Read

पूर्वी चंपारण,17 जनवरी (हि.स.)। समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मोतिहारी पहुंचे।इस दौरान उन्होने पूर्वी चम्पारण जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही उन्होने 138 करोड़ की लागत की 30 योजनाओ का उद्घाटन व 34 करोड़ की लागत की कुल 40 योजनाओ का शिलान्यास किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मोतिहारी के महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टाटा टेक के सहयोग से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और छात्राओं से जानकारी ली। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमलोगों को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से काफी फायदा हो रहा है तथा बहुत कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर पूर्वी चम्पारण जिले के लिए सभी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में लघु उद्यमी योजना से लाभुक उद्यमियों के उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की।

DOON
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से बातचीत करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने 27 हजार 429 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक सहायता हेतु 370 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आप लोग बेहतर करे।इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहर से सटे मजुराहाँ में धनौती नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आरसीसी पुल सह पहुंच पथ का जायजा लिया। जायजा के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जल्द पूर्ण करें, इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्वी चम्पारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के प्रगति कार्य का जायजा लिया तथा सहस्रलिंगम पूजन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर का भ्रमण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के सचिव कौशल किशोर, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें