Breaking News

मुख्यमंत्री 06 मई को करेंगे कैबिनेट की बैठक

2 Min Read

पटना, 03 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद का विस्तार करने से पहले कैबिनेट की एक और बैठक बुला ली है। दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सम्राट 6 मई को कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दे सकती है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार 6 मई को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में यह बैठक आयोजित होगी। बैठक में विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगेगी।

इससे पहले 29 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 63 अहम प्रस्तावों पर सरकार की मंजूरी मिली थी। सरकार ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। इस उद्यान के संचालन के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का नामकरण पटना जू प्रबंधन एवं विकास समिति कर दिया गया था।

DOON
विज्ञापन

फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों की लिस्ट लेकर वह दिल्ली गए हैं, जहां बीजेपी आलाकमान की तरफ से मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है और सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें