पटना, 11 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में सोमवार को नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में डिजिटल तकनीक, नवाचार और तकनीकी निवेश की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य करेगी। संस्कार भारती के सुर वंदन कार्यक्रम में सुर, ताल और काव्य की बही सरिता उन्होंने कहा कि राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरकार तकनीक के माध्यम से बिहार को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामजयपाल कॉलेज में योग शिविर आयोजित मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इसके लिए तकनीकी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हैं डॉ. राहुल राज, शिक्षक संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 11 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में सोमवार को नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पदभार संभालने के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में डिजिटल तकनीक, नवाचार और तकनीकी निवेश की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरकार तकनीक के माध्यम से बिहार को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इसके लिए तकनीकी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।