Breaking News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आठ सदस्यीय दल ने किया औचक निरीक्षण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में सिवान विभाग के विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम के नेतृत्व में आठ सदस्यीय निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शून्य कालांश (वंदना सत्र) से लेकर सातवीं कालांश तक की शैक्षणिक गतिविधियों का गहन और बारीकी से अवलोकन किया गया। प्रत्येक कालांश के प्रारंभ एवं समापन की प्रक्रिया के साथ-साथ आचार्य–दीदी द्वारा अध्यापित विषयों की गुणवत्ता, पठन-पाठन की विधि तथा अनुशासन व्यवस्था का भी सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के समय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रो. अमरनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव एवं सचिव सुरेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम द्वारा विद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों के साथ-साथ पुस्तकालय, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस निरीक्षण दल में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल थे, जिनमें कुमार विजय रंजन (प्रधानाचार्य), सुब्रत दत्त, अमोद कुमार साह (विशेषज्ञ आचार्य)—महावीरी विद्या मंदिर, विजय हाता, सिवान; ओमप्रकाश दुबे (अध्यक्ष), पारसनाथ (सचिव); रवींद्र कुमार राय (प्रधानाचार्य)—महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन; सिमी कुमारी (प्रधानाचार्य)—महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, माधव नगर, सिवान तथा कमलेश नारायण सिंह (प्रधानाचार्य)—महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, मखदूम सराय, सिवान शामिल थे।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आज़ाद ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत आचार्यों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शैक्षणिक, अनुशासनात्मक एवं प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें