Chhapra: जेपीविवि के प्रीमियर कॉलेज राजेन्द्र महाविद्यालय में लंबे अर्शे बाद आगामी 26 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) उदय शंकर पांडेय द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 12 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार को संयोजक एवं भौतिकी के प्राध्यापक डॉ सुनील प्रसाद को सह संयोजक बनाया गया है। इस कमिटी में शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ देवेश रंजन, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना उपाध्यक्ष, हिंदी विभाग के डॉ ऋचा मिश्रा, डॉ बेठियार सिंह साहु, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ इकबाल जफर अंसारी, डॉ इश्तेयाक अहमद, डॉ गौरव शर्मा , शिक्षकेत्तर प्रतिनिधि हरिहर मोहन एवं आयूब खान का नाम शामिल है। अमनौर गोलीकांड: दो आरोपित गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्राचार्य डॉ यूएस पांडेय के प्रयास से राजेन्द्र कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन का पंजीयन कराया जा चुका है। जो संस्था के विकास एवं उन्नयन हेतु आवश्यक सुझाव एवं पहल करेगा। विभाजन की विभीषिका को याद कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस ज्ञात है कि एल्यूमिनी मीट किसी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का एक मिलन समारोह है, जो पुरानी यादों को ताजा करने, नेटवर्क बढ़ाने और संस्थान से संबंध मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम पेशेवर सलाह, करियर विकास, मेंटरशिप और पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करने का एक शानदार मंच प्रदान करता है। Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल राजेन्द्र कॉलेज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर कई लोग देश-विदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जेपीविवि के प्रीमियर कॉलेज राजेन्द्र महाविद्यालय में लंबे अर्शे बाद आगामी 26 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) उदय शंकर पांडेय द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 12 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है।
1 / 2
विज्ञापन
इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार को संयोजक एवं भौतिकी के प्राध्यापक डॉ सुनील प्रसाद को सह संयोजक बनाया गया है। इस कमिटी में शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ देवेश रंजन, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना उपाध्यक्ष, हिंदी विभाग के डॉ ऋचा मिश्रा, डॉ बेठियार सिंह साहु, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ इकबाल जफर अंसारी, डॉ इश्तेयाक अहमद, डॉ गौरव शर्मा , शिक्षकेत्तर प्रतिनिधि हरिहर मोहन एवं आयूब खान का नाम शामिल है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्राचार्य डॉ यूएस पांडेय के प्रयास से राजेन्द्र कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन का पंजीयन कराया जा चुका है। जो संस्था के विकास एवं उन्नयन हेतु आवश्यक सुझाव एवं पहल करेगा।
ज्ञात है कि एल्यूमिनी मीट किसी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का एक मिलन समारोह है, जो पुरानी यादों को ताजा करने, नेटवर्क बढ़ाने और संस्थान से संबंध मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम पेशेवर सलाह, करियर विकास, मेंटरशिप और पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करने का एक शानदार मंच प्रदान करता है।
राजेन्द्र कॉलेज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर कई लोग देश-विदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।