Breaking News

CBSE 10th Result: ए एन डी पब्लिक स्कूल, खलपुरा की छात्रा आरुषि गौतम ने प्राप्त किये 97 प्रतिशत अंक

2 Min Read

Chhapra: सी.बी.एस.ई. बोर्ड (CBSE) की दसवीं की परीक्षा का परिणाम प्रकाशित हो गया है। छात्रों के परीक्षा में इस विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

आरुषि गौतम ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया और विद्यालय की विरासत को आगे बढ़ाया। दूसरे स्थान पर ऋषिका कुमारी ने 94.6% अंक प्राप्त किये. तीसरे स्थान पर 94.2% अंकों के साथ शुभम कुमार और प्रतीक कुमार रहे। 90% अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्र हैं – अंश कुमार (93.8%), आलिया हसन (93.2%), अदिति प्रताप (92.6%), शिवांशु राज (91.8%), आमिर नेयाज़ (91.8%), दिव्यांशी राजपूत (91.2%), हर्षवर्धन सिंह (90.6%), और यासिर यूसुफ (90%)।

सी.बी.एस.ई. बोर्ड दसवीं परीक्षा मे कुल 12 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 49 छात्रों ने 80% से 89% के बीच अंक प्राप्त किए तथा अन्य 58 छात्रों ने 70% से 79% के बीच अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा के परिणाम से विद्यालय में हर्ष का माहौल था।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय में बहुत सारे शिक्षकों, छात्र एवं उनके अभिभावकों उपस्थित थे। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि 1994 में अपनी स्थापना के बाद से यह स्कूल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सचिव अनीता सिंह ने भी इस बात पर जोर दिया कि यह परिणाम स्कूल के अनुभवी शिक्षकों के संयुक्त प्रयास और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें