⚡
Breaking News

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 165 अंकों की गिरावट

1 Min Read

नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। हफ्ते के पाचवें एवं अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 165 अंकों और निफ्टी में 49 अंकों की गिरावट दर्ज की गई ।

SHAILFORD
विज्ञापन

बाजार में शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 146.64 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 84,181.95 अंक के स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.95 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरकर 25,845.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक और बीईएल जैसे प्रमुख शेयरों में एक फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतर क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी देखी गई। लेकिन उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, सीमेंट, रियल्टी, रसायन, वित्तीय सेवाओं और एफएमसीजी शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा आज मेटलI शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। वहीं आईटी में बिकवाली देखने को मिल रहा है।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.31 अंकों यानी 0.46 फीसदी उछलकर 84,328.59 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 65.25 अंक यानी 0.25 फीसदी बढ़कर 25,884.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕