⚡
Breaking News

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026: खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, देखें कार्यक्रम

6 Min Read

Chhapra/Sonpur: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के अवसर पर खेल एवं युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 30 नवंबर से 13 दिसंबर 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, सारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में राज्य के सभी नौ प्रमंडलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिताओं के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के लिए जिलाधिकारी, सारण द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

14 खेल विधाओं में होगा मुकाबला

सोनपुर मेला के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, नौका दौड़, घुड़दौड़, टग ऑफ वार, शतरंज, योग, क्रिकेट, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, पैरा एथलेटिक्स, बास्केटबॉल तथा कुश्ती दंगल शामिल हैं।

DOON
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का निर्धारित कार्यक्रम निम्नवत है

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
  1. कबड्डी: 30 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक
  2. खो-खो: 02 से 03 दिसंबर 2026 तक
  3. नौका दौड़: 03 दिसंबर 2026 को
  4. घुड़दौड़: 04 दिसंबर 2026 को
  5. टग ऑफ वार: 05 दिसंबर 2026 को
  6. शतरंज: 05 दिसंबर 2026 को
  7. योग: 05 दिसंबर 2026 को
  8. क्रिकेट: 06 से 11 दिसंबर 2026 तक
  9. हैंडबॉल: 07 से 08 दिसंबर 2026 तक
  10. वॉलीबॉल: 09 से 10 दिसंबर 2026 तक
  11. फुटबॉल: 09 से 11 दिसंबर 2026 तक
  12. पैरा एथलेटिक्स: 12 दिसंबर 2026 को
  13. बास्केटबॉल: 12 दिसंबर 2026 को
  14. कुश्ती दंगल: 12 से 13 दिसंबर 2026 तक

विभिन्न खेलों के लिए निर्धारित किए गए आयोजन स्थल

प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग खेलों के आयोजन स्थल निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वार, शतरंज, योग, हैंडबॉल, फुटबॉल, पैरा एथलेटिक्स, बास्केटबॉल एवं कुश्ती दंगल का आयोजन डाक बंगला मैदान, सोनपुर में किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता रेलवे ग्राउंड, सोनपुर में तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता रेलवे मैदान, सोनपुर में आयोजित होगी। नौका दौड़ पुल घाट से काली घाट, सोनपुर के बीच तथा घुड़दौड़ डाक बंगला मैदान एवं सोनपुर प्रखंड कार्यालय के दक्षिण स्थित बलुआही मैदान में आयोजित की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नौका दौड़, घुड़दौड़ एवं पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्थानीय टीमें भाग लेंगी, जबकि अन्य खेल विधाओं में राज्य के नौ प्रमंडलों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

खिलाड़ियों के आवासन, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की रहेगी समुचित व्यवस्था

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवासन, भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। खिलाड़ियों के आवासन के लिए अलग-अलग तिथियों के अनुसार रोस्टर निर्धारित किया गया है। आवासन स्थलों पर चौबीसों घंटे रोशनी, शौचालय, स्नानागार, पेयजल, बिजली, जनरेटर, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।

खिलाड़ियों के लिए सुबह से लेकर रात तक पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता स्थलों पर चिकित्सक, नर्स, जीवन रक्षक दवाइयां एवं एंबुलेंस सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

खेल मैदानों की तैयारी एवं आयोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर

सभी खेल प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित मैदानों को खेल के अनुरूप तैयार करने, आवश्यक खेल सामग्री, उपकरण, साउंड सिस्टम, माइक, टेबल, कुर्सी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मैदानों की साफ-सफाई, समतलीकरण, बैरिकेडिंग तथा खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए खेलवार तकनीकी पदाधिकारियों, निर्णायकों एवं संबंधित खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। सभी प्रतिभागी टीमों के निबंधन, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन तथा प्रतियोगिता के परिणामों के संधारण की जिम्मेदारी संबंधित समितियों को दी गई है।

विजेता खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

प्रत्येक खेल प्रतियोगिता के समापन के उपरांत विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पुरस्कार राशि, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अलग समिति गठित की गई है।

सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं साफ-सफाई के लिए विशेष प्रबंध

खेल प्रतियोगिता स्थलों एवं खिलाड़ियों के आवासन स्थलों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता स्थलों एवं आवासन स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मेला की खेल प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन प्रतियोगिताओं से जुड़ सकें तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकें।

जिला प्रशासन का उद्देश्य सोनपुर मेला को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजनों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन का भी एक महत्वपूर्ण मंच बनाना है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने तथा खेल के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने का अवसर मिलेगा।

जिला प्रशासन, सारण द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों, खेल संघों एवं आयोजन से जुड़े कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भव्य, सफल एवं यादगार बनाया जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕