⚡
Breaking News

बिहार के बालू घोटाले में झारखंड तक पहुंची जांच, चतरा में तीन ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

2 Min Read

चतरा, 27 नवंबर (हि.स.)। बिहार में हुए चर्चित बालू घोटाले की जांच का दायरा झारखंड तक पहुंच गया है। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने शुक्रवार को झारखंड के चतरा जिले में तीन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में अरुण सिंह, प्रेम सिंह और ठेकेदार शक्ति सिंह शामिल हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार ईओयू की टीम बालू घोटाले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर चतरा पहुंची। टीम सिंह बंधुओं से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। गोसाईडीह में प्रेम सिंह के ठिकाने के अलावा नागर में अरुण सिंह और शक्ति सिंह के कार्यालयों एवं आवासों पर छापेमारी जारी है। अरुण सिंह, प्रेम सिंह और शक्ति सिंह आपस में करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी इन ठिकानों से बालू कारोबार और कथित घोटाले से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में बालू के अवैध कारोबार और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। जांच के दौरान झारखंड के कुछ लोगों की कथित संलिप्तता से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद बिहार ईओयू ने चतरा में यह कार्रवाई की है।

DOON
विज्ञापन

इस मामले में बिहार ईओयू की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। ईडी इस मामले में वित्तीय लेन-देन और कथित अवैध कमाई से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इससे पहले बिहार ईडी ने बालू घोटाले से जुड़े मामले में पिछले वर्ष झारखंड के धनबाद जिले में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी। चतरा में बिहार ईओयू की ताजा कार्रवाई को इसी जांच की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕