Breaking News

ईद-उल-फितर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं खुशहाली की कामना की।

SHAILFORD
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई। यह पर्व आत्मसंयम, सेवा, परोपकार और वंचित वर्गों के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से इस अवसर पर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा, “ईद मुबारक! यह पावन पर्व आशा, सद्भाव और करुणा को प्रोत्साहित करे तथा सभी के जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आए।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समाज में भाईचारा और दया की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने सभी के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है तथा लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें