Breaking News

दो दिवसीय छपरा जिला अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ

CT Bihar Desk
4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में शहर के भगवान बाजार में आयोजित छपरा जिला अंडर-17 (ओपन एवं बालिका) शतरंज चैंपियनशिप-2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन छपरा जिला शतरंज संघ द्वारा किया गया है, जबकि इसका प्रायोजन छपरा चेस एकेडमी एवं सत्यवती फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गंगा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छपरा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं संघ का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में सत्यवती फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव कुमार चन्देल एवं भागवत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में भागवत विद्यापीठ, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा सेंट्रल स्कूल, ब्रजकिशोर किंडर गार्टन सहित छपरा एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों तथा शतरंज क्लबों से 130 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. प्रमेन्द्र रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। यह बच्चों में तार्किक सोच, धैर्य और एकाग्रता का विकास करता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से शतरंज खेलने के लिए प्रेरित किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने अपने स्वागत भाषण में कहा, “शतरंज सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि विचारों की युद्धभूमि है, जहाँ हर चाल सोच-समझकर चलनी होती है। हमारा उद्देश्य केवल चैंपियन तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्वों का निर्माण करना है जो धैर्य, रणनीति और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता रखते हों।”

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

भागवत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र कुमार ने कहा, “जिस प्रकार शतरंज में ‘शाह’ और ‘मात’ दोनों का महत्व है, उसी प्रकार जीवन में सफलता और असफलता दोनों हमें महत्वपूर्ण सीख देती हैं।” उन्होंने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सत्यवती फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव कुमार चन्देल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतियोगिता के लिए ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रायोजित की गई है। उन्होंने कहा, “शतरंज जीवन का आईना है। यह बच्चों में रणनीतिक सोच, संयम, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की योग्यता विकसित करता है। भविष्य में भी फाउंडेशन शतरंज के विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।”

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एवं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों एवं शतरंज के तकनीकी नियमों की विस्तृत जानकारी दी तथा अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव संजय कुमार, उपेन्द्र कुमार सिंह, सह सचिव सागर कुमार, दिव्यांशु वर्मा एवं पवन कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं शतरंज प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का समापन 5 जुलाई को होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छपरा जिले में शतरंज को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना तथा इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित दो बालक एवं दो बालिकाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करना है। यह आयोजन जिले में शतरंज के प्रति बढ़ती जागरूकता, बच्चों की बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक सोच एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें