ग्लासगो, 26 जुलाई (हि.स.)। भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्लासगो में भारत का पहला स्वर्ण पदक दिलाने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया। मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता के स्नैच वर्ग में दो बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर कुल 190 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके दमदार प्रदर्शन के सामने अन्य प्रतियोगी काफी पीछे रह गए। Independence Day 2026 | राजेंद्र स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल इस उपलब्धि के साथ मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्णिम अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी उसी भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीतकर उन्होंने गोल्ड मेडल की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी कर ली। Saran | तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती मीराबाई चानू की इस सफलता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय भारोत्तोलन की ताकत को साबित किया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन, निरंतरता और दबाव में उत्कृष्ट खेल दिखाने की क्षमता के कारण वह लंबे समय से भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
ग्लासगो, 26 जुलाई (हि.स.)। भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्लासगो में भारत का पहला स्वर्ण पदक दिलाने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया।
1 / 2
विज्ञापन
मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता के स्नैच वर्ग में दो बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर कुल 190 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके दमदार प्रदर्शन के सामने अन्य प्रतियोगी काफी पीछे रह गए।
इस उपलब्धि के साथ मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्णिम अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी उसी भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीतकर उन्होंने गोल्ड मेडल की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी कर ली।
मीराबाई चानू की इस सफलता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय भारोत्तोलन की ताकत को साबित किया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन, निरंतरता और दबाव में उत्कृष्ट खेल दिखाने की क्षमता के कारण वह लंबे समय से भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रही हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।