⚡
Breaking News

ईडी का श्रीनगर में आतंकी फंडिंग मामले में चार ठिकानों पर छापा

1 Min Read

नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के श्रीनगर क्षेत्रीय कार्यालय ने आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में मंगलवार को श्रीनगर के चार ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी के अनुसार, उमर आदिल डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के रूप में काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय था।

SHAILFORD
विज्ञापन

ईडी ने बताया कि आरोप है कि उमर आदिल डार को पहले उसके सहयोगियों के साथ बड़ी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से संबंधित आपत्तिजनक साहित्य के साथ पकड़ा गया था। जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के मामले में वह पहले करीब चार साल जेल में भी रह चुका है।

j alankar
विज्ञापन

ईडी का तलाशी अभियान अपराध से अर्जित धन का पता लगाने, वित्तीय नेटवर्क और फंडिंग के माध्यमों की पहचान करने तथा सीमा पार बैठे हैंडलरों से उनके कथित संबंधों की जांच के लिए चलाया जा रहा है। एजेंसी का उद्देश्य कथित आतंकी वित्तपोषण गतिविधियों से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाना भी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕