⚡
Breaking News

बिहार के भोजपुर में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या

4 Min Read

भोजपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। बिहार के भोजपुर जिले में दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मंगलवार की देर रात एक बुजुर्ग महिला और उसके छोटे बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार की अहले सुबह घर से दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मृतकों की पहचान तेंदुनी गांव निवासी विश्वामित्र सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रामवती कुंवर और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के गर्दन, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ी भी बरामद की है। आशंका है कि हत्या के दौरान इसका भी इस्तेमाल किया गया होगा।

j alankar
विज्ञापन

दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार और जगदीशपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तथा मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दिनेश के एक हाथ पर चोट का निशान भी मिला है। पुलिस इस चोट के कारणों की जांच कर रही है।

DOON
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में लिए गए दिनेश कुमार ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे आठ नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए थे। उस समय उसकी मां रामवती कुंवर और छोटा भाई सुनील कुमार कमरे में सो रहे थे। अपराधियों ने दोनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। दिनेश के अनुसार, मां और भाई को बचाने के प्रयास में उसके हाथ में भी चोट लग गई। हालांकि, पुलिस उसके इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घर में वास्तव में बाहरी अपराधी दाखिल हुए थे या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, घटनाक्रम और संभावित आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। संपत्ति विवाद के साथ-साथ हत्या के अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद तेंदुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग घटना से स्तब्ध हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕