Breaking News

‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट आई सामने

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

यश राज फ़िल्म्स की ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ बीते एक दशक से हिंदी सिनेमा में महिला-प्रधान कहानियों की सबसे सशक्त मिसाल बनी हुई है। रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कथानक के चलते यह फ्रेंचाइज़ दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है। अब यह बहुप्रतीक्षित फ्रेंचाइज़ अपने तीसरे भाग ‘मर्दानी 3’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है।

SHAILFORD
विज्ञापन

यश राज फ़िल्म्स ने आधिकारिक तौर पर ‘मर्दानी 3’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म को तय समय से पहले रिलीज़ करने का फैसला लिया है और अब यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर और जुझारू पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी, जो अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी होती हैं और सच्चाई के लिए किसी भी हद तक जाने से नहीं हिचकिचातीं।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मेकर्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ शिवानी की अच्छाई और समाज में फैली खौफनाक बुराई के बीच एक बेहद हिंसक और इमोशनल टकराव को दिखाएगी। फिल्म की कहानी देश की कई लापता लड़कियों को बचाने की एक खतरनाक और समय के खिलाफ दौड़ पर आधारित होगी, रानी मुखर्जी पहले ही इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि ‘मर्दानी 3’ एक एज-ऑफ-द-सीट थ्रिलर होगी, जो पहले से ज्यादा डार्क, डेडली और ब्रूटल होगी। उनके इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा और उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ‘मर्दानी’ की पहली फिल्म ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को प्रभावशाली तरीके से उठाया था, वहीं ‘मर्दानी 2’ में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक साइकोपैथ सीरियल अपराधी की खौफनाक सोच को दिखाया गया था। अब ‘मर्दानी 3’ समाज की एक और अंधेरी और क्रूर सच्चाई से पर्दा उठाने जा रही है और इस फ्रैंचाइज़ की मजबूत, मुद्दा-आधारित कहानी कहने की परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें