निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और जिंदगी को देखने के अनोखे नजरिए पर बनी यह फिल्म वक्त के साथ और भी ज्यादा प्रासंगिक साबित हुई है। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं जारी थीं और अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काफी हद तक काम पूरा हो चुका है और फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह सीक्वल का अस्थायी नाम ‘3 इडियट्स’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने फिलहाल सीक्वल का अस्थायी नाम ‘3 इडियट्स’ रखा है, हालांकि आगे चलकर इसमें बदलाव किया जा सकता है। इस बार मेकर्स फ्रेंचाइजी का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं और कहानी में एक नए मुख्य किरदार को शामिल किया जाएगा। सूत्र ने बताया, “स्क्रिप्ट पर इस समय ‘3 इडियट्स’ नाम से काम चल रहा है और निर्माता चौथे इडियट की तलाश में हैं, जो किसी बड़े अभिनेता का नाम हो सकता है।” स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया रक्तदान शिविर, 30 यूनिट से अधिक रक्तदान कहानी को मिलेगा नया आयाम सूत्रों की मानें तो सीक्वल की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, लेकिन इसमें नए तत्व और ताजगी जोड़ी जाएगी। टीम का मकसद है कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ी और प्रभावशाली साबित हो। बता दें कि ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किया देश में शक्ति की सप्तधारा का आह्वान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और जिंदगी को देखने के अनोखे नजरिए पर बनी यह फिल्म वक्त के साथ और भी ज्यादा प्रासंगिक साबित हुई है। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं जारी थीं और अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काफी हद तक काम पूरा हो चुका है और फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने फिलहाल सीक्वल का अस्थायी नाम ‘3 इडियट्स’ रखा है, हालांकि आगे चलकर इसमें बदलाव किया जा सकता है। इस बार मेकर्स फ्रेंचाइजी का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं और कहानी में एक नए मुख्य किरदार को शामिल किया जाएगा। सूत्र ने बताया, “स्क्रिप्ट पर इस समय ‘3 इडियट्स’ नाम से काम चल रहा है और निर्माता चौथे इडियट की तलाश में हैं, जो किसी बड़े अभिनेता का नाम हो सकता है।”
सूत्रों की मानें तो सीक्वल की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, लेकिन इसमें नए तत्व और ताजगी जोड़ी जाएगी। टीम का मकसद है कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ी और प्रभावशाली साबित हो। बता दें कि ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।