Chhapra: छपरा मंडल कारा में शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में की गई।
जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य गतिविधियों की जांच के उद्देश्य से अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों एवं परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, राजस्व अधिकारी सदर, ग्रामीण विकास पदाधिकारी सदर, नगर थाना एवं भगवान बाजार थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन की इस कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच के तौर पर देखा जा रहा है।


















