Chhapra: छपरा सदर प्रखंड अंतर्गत साढ़ा में स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज में 04 जून 2026 की रात्रि अमोनिया गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना की विस्तृत जांच कराई गई है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। इसे भी पढ़ें: औचक निरीक्षण में खुली पोल: पांच शिक्षक गायब, स्कूल में एक भी छात्र नहीं, वेतन पर रोक छपरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, लोगों की बिगड़ी तबीयत जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन दल तथा स्थानीय थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कोल्ड स्टोरेज में स्थापित गैस भंडारण प्रणाली के वाल्व एवं चैनलों को बंद कर गैस रिसाव पर तत्काल नियंत्रण स्थापित किया गया। अमोनिया गैस के प्रभाव को कम करने के लिए अग्निशमन वाहन द्वारा लगातार जल का छिड़काव भी कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गैस रिसाव के कारणों, नियंत्रण संबंधी उपायों तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की गंभीर स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन की सुरक्षा बनी रहे। पूर्णिया का मखाना विश्वस्तरीय, एमएसपी पर चल रही चर्चा : दिलीप संघाणी घटना के दौरान गैस के प्रभाव एवं दुर्गंध के कारण अस्वस्थ महसूस करने वाले पांच व्यक्तियों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी प्रभावित व्यक्तियों का उपचार किया गया तथा स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि घटना के कारण किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। 22 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली से मजबूत होगी आंगनबाड़ी व्यवस्था: डाॅ श्वेता गुप्ता जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा असामान्य घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा सदर प्रखंड अंतर्गत साढ़ा में स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज में 04 जून 2026 की रात्रि अमोनिया गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना की विस्तृत जांच कराई गई है।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।
जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन दल तथा स्थानीय थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कोल्ड स्टोरेज में स्थापित गैस भंडारण प्रणाली के वाल्व एवं चैनलों को बंद कर गैस रिसाव पर तत्काल नियंत्रण स्थापित किया गया। अमोनिया गैस के प्रभाव को कम करने के लिए अग्निशमन वाहन द्वारा लगातार जल का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन
अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गैस रिसाव के कारणों, नियंत्रण संबंधी उपायों तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की गंभीर स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन की सुरक्षा बनी रहे।
घटना के दौरान गैस के प्रभाव एवं दुर्गंध के कारण अस्वस्थ महसूस करने वाले पांच व्यक्तियों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी प्रभावित व्यक्तियों का उपचार किया गया तथा स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
जांच में यह भी पाया गया कि घटना के कारण किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।