⚡
Breaking News

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शैलफोर्ड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

3 Min Read

Chhapra: जयपुर में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, मौना फाटक के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ छपरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। विद्यालय के खिलाड़ी बसु राज, अशिमा किशोर एवं रुद्र कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

दस दिवसीय राष्ट्रीय यात्रा पूरी कर छपरा लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह एवं सचिव प्रीति सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे शैलफोर्ड परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की कामना है कि ये खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें और अपनी प्रतिभा से विद्यालय एवं छपरा का नाम रोशन करें।

DOON
विज्ञापन

प्रशिक्षक और योग टीम के प्रयासों की सराहना

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में उनके प्रशिक्षक एवं पूरी योग टीम के समर्पण और मार्गदर्शन की भी सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके निरंतर अभ्यास के साथ प्रशिक्षक और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण होता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से खिलाड़ियों के अभिभावकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। प्रबंधन ने कहा कि अभिभावकों के विश्वास और सहयोग के बिना बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचाना संभव नहीं होता।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्या वर्तिका ब्याहुत, प्रबंधक राहुल प्रजापति, समन्वयक आयुष कुमार, नितीश कुमार एवं उज्ज्वल कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्राथमिकताओं में शामिल है। खेल और योग के क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर भविष्य में बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕