Breaking News

आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में हरमनप्रीत कौर को फायदा, दीप्ती शर्मा ने गंवाया शीर्ष स्थान

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 06 जनवरी (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20आई सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए आईसीसी महिला टी-20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा को गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बताया गया कि तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी टी-20आई में हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर 68 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रदर्शन के बाद वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं और अब टॉप-10 के करीब हैं। दीप्ती शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड से पीछे खिसककर दूसरे स्थान पर चली गई हैं। दीप्ती का एक विकेट पर 28 रन का प्रदर्शन उन्हें शीर्ष पर बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं रहा। सदरलैंड ने 736 रेटिंग अंकों के साथ फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है, जबकि दीप्ती उनसे एक अंक पीछे हैं। सदरलैंड इससे पहले अगस्त 2025 में भी नंबर-1 बनी थीं, जब पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल ने शीर्ष स्थान गंवाया था।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सीरीज में भारत की 5-0 की क्लीन स्वीप जीत के बाद अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है। अमनजोत कौर सात स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 78वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की बल्लेबाज हसिनी परेरा 31 पायदान ऊपर चढ़कर 40वें और इमेशा दुलानी 77 स्थान की बड़ी छलांग के साथ 84वें स्थान पर पहुंच गई हैं, दोनों ने सीरीज में अर्धशतक जमाए थे।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी ने भी पांच स्थान की बढ़त के साथ 47वां स्थान हासिल किया है। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी एक स्थान ऊपर चढ़कर 32वें और कप्तान चमारी अथापथ्थु तीन स्थान की प्रगति के साथ 48वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें