Breaking News

राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप: तिलोत्तमा सेन और ऋतुपर्णा देशमुख ने जीते स्वर्ण पदक

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

भोपाल, 27 दिसंबर (हि.स.)। 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तिलोत्तमा ने फाइनल में 466.9 का स्कोर हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। केरल की विदर्सा के विनोद ने 462.9 अंकों के साथ रजत, जबकि रेलवे की अयोनिका पॉल ने 451.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

DOON
विज्ञापन

तिलोत्तमा ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी 591-29x का शानदार स्कोर कर अपनी निरंतरता और तकनीकी मजबूती का परिचय दिया था। फाइनल में कर्नाटक की अनुश्का एच थोकुर चौथे स्थान पर रहीं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जूनियर महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन स्पर्धा में सेना की ऋतुपर्णा सतीश देशमुख ने बेहतरीन संयम और नियंत्रण दिखाते हुए 458.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की निश्छल ने 458.1 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि कर्नाटक की अनुश्का एच थोकुर ने 447.6 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

टीम स्पर्धाओं में सीनियर वर्ग में राजस्थान ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। वहीं जूनियर टीम स्पर्धा में कर्नाटक ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें