Breaking News

आईपीएल 2026: राहुल बने ऑरेंज कैप के नए लीडर, पर्पल कैप सूची में आर्चर दूसरे स्थान पर

3 Min Read

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में ऑरेंज कैप की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। शुक्रवार रात राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान केएल राहुल शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। वहीं पर्पल कैप की दौड़ में भी अहम बदलाव दर्ज किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

ऑरेंज कैप सूची

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। इस सीजन में उन्होंने 433 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। राहुल ने अब तक कुछ छोटी पारियों के बावजूद 92, 57, 37, नाबाद 152 और 75 रनों की बेहतरीन पारियां खेली हैं, जिसने उन्हें शीर्ष पर पहुंचा दिया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी, जो मैच से पहले 400 रन के साथ शीर्ष पर थे, इस मुकाबले में सिर्फ 4 रन ही बना सके और अब वे चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके ऊपर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (425 रन) और हेनरिक क्लासेन (414 रन) दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

SHARDA
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में असफल रहे और 6 रन बनाकर अब 312 रनों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल, बी साई सुदर्शन, ईशान किशन और पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह शीर्ष 10 में शामिल हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पर्पल कैप सूची

गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर बने हुए हैं। इस सीजन में उनके पांच बार तीन विकेट लेने के प्रदर्शन ने उन्हें 17 विकेट तक पहुंचा दिया है।

हालांकि दूसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर पहुंच गए हैं, जिनके नाम 15 विकेट हैं। उनके साथ सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा भी 15 विकेट के साथ मौजूद हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट (8.62) के चलते आर्चर दूसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर का इकॉनमी रेट 7.54 है, जो शीर्ष 10 गेंदबाजों में सबसे बेहतर है।

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और गुजरात टाइटंस के कागिसो रबाडा 14-14 विकेट के साथ सूची में बने हुए हैं। कंबोज को आगे बढ़ने का मौका तब मिलेगा जब उनकी टीम अगला मुकाबला खेलेगी।

आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की यह जंग आने वाले मैचों में और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें