Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सारण जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी एवं खेल पदाधिकारी विभा भारती, विभाग संचालक विजय कुमार सिंह,सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ अमरनाथ प्रसाद,सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने प्रस्तुत की। समारोह में क्षेत्रीय खेल पदाधिकारी रवि रंजन एवं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा तथा सदस्य डॉ. ओंकार, पुर्णेदु रंजन एवं सुरभित दत्त उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य अभय प्रकाश, प्रियांशु, अनन्त कुमार, नेहा कुमारी एवं सौरभ कुमार (ट्विंकल) ने निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 वर्ग में 40 किग्रा भार वर्ग में कोमल सिंह, 45 किग्राभार वर्ग में श्वेता सिंह, 49 किग्रा भार वर्ग में सलोनी कुमारी प्रथम एवं नैंसी सिंह द्वितीय, 53 किग्रा भार वर्ग में स्वस्तिका राय, 57 किग्रा भार वर्ग में परिधि कुमारी तथा 77 किग्रा भार वर्ग में साक्षी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,दर्शन नगर,छपरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 वर्ग में 45 किग्रा भार वर्ग में अनन्या शर्मा , दर्शन नगर, छपरा प्रथम रहीं। 49 किग्रा वर्ग में सुहानी प्रथम, अनन्या कुमारी द्वितीय , दर्शन नगर, छपरा तथा इशिका कुमारी (सादतपुर, मुजफ्फरपुर) तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किग्रा भार वर्ग में सलोनी कुमारी प्रथम, दर्शन नगर, छपरा एवं नीतिका कुमारी (सदातपुर, मुजफ्फरपुर) द्वितीय रहीं। 57 किग्रा भार वर्ग में जीविका कुमारी, दर्शन नगर, छपरा,77 किग्रा भार वर्ग में रुचि कुमारी (सादतपुर, मुजफ्फरपुर) तथा 90 किग्रा भार वर्ग में अनन्या जायसवाल दर्शन नगर, छपरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में राजनंदनी , दर्शन नगर, छपरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
उद्घाटन सत्र के समापन अवसर पर सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने धन्यवाद ज्ञापन प्करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों, आचार्य-बंधुओं, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



















