Breaking News

आईपीएल 2026 : हैदराबाद की धमाकेदार जीत, पंजाब को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची सनराइजर्स

खबर सुनें
▶ Press play to listen

हैदराबाद, 06 मई (हि.स.)। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पंजाब को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह शीर्ष स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

हैदराबाद की पारी में कई बल्लेबाजों ने योगदान दिया। हेनरिक क्लासन ने 43 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 55 रन की तेज पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा अभिषेक शर्मा (35) और ट्रैविस हेड (38) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। हालांकि कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। मार्कस स्टोयनिस (28) और सूर्यांश शेडगे (25) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गेंदबाजी में हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ हैदराबाद ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें