⚡
Breaking News

दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग ने चलाया जनजागरूकता अभियान

2 Min Read

Chhapra: दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला अग्निशमन पदाधिकारी मंजीत सिंह एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने छपरा जंक्शन समेत विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।

पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता

अग्निशमन विभाग की टीम ने पूजा पंडालों में मौजूद आयोजकों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। पंडालों में विद्युत तारों, अस्थायी विद्युत कनेक्शन, ज्वलनशील सामग्री और आग से जुड़े अन्य संभावित जोखिमों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।

DOON
विज्ञापन

टीम ने लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने, आसपास के लोगों को सूचित करने और अग्निशमन विभाग को सूचना देने की सलाह दी। साथ ही अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनके सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सुरक्षित पूजा आयोजन पर जोर

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पूजा समितियों से पंडाल परिसर में आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता रखने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है, ऐसे में अग्नि सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी आवश्यक है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जनजागरूकता अभियान के दौरान विभागीय कर्मियों ने लोगों के बीच अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की। विभाग का यह अभियान दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की दिशा में चलाया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕