नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। तमिलनाडु के नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूरी तरह नाता तोड़ लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष नितिन नवीन ने के. अन्नामलाई की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अन्नामलाई आज दोपहर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कल एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा था कि वह शुक्रवार को 12 बजे अपने दिल की बात रखेंगे। माना जा रहा है कि अन्नामलाई अलग रास्ता चुनते हुए अपनी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी उल्लेखनीय है कि वह कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। एआईएडीएमके के साथ सीट बंटवारे से असहज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नालमाई सोमवार को दिल्ली आये थे। मंगलवार को उन्होंने अध्यक्ष नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की । नितिन नवीन को उन्होंने पांच पेज का इस्तीफा सौंपा। बुधवार को वह बातचीत के इंतजार में रहे। पार्टी की तरफ से उन्हें कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला था । Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। तमिलनाडु के नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूरी तरह नाता तोड़ लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष नितिन नवीन ने के. अन्नामलाई की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अन्नामलाई आज दोपहर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कल एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा था कि वह शुक्रवार को 12 बजे अपने दिल की बात रखेंगे। माना जा रहा है कि अन्नामलाई अलग रास्ता चुनते हुए अपनी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि वह कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। एआईएडीएमके के साथ सीट बंटवारे से असहज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नालमाई सोमवार को दिल्ली आये थे। मंगलवार को उन्होंने अध्यक्ष नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की । नितिन नवीन को उन्होंने पांच पेज का इस्तीफा सौंपा। बुधवार को वह बातचीत के इंतजार में रहे। पार्टी की तरफ से उन्हें कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला था ।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।