Breaking News

सांसद रुडी की अध्यक्षता में वाराणसी मंडल संसदीय समिति की बैठक संपन्न, बलिया-छपरा-सिवान से पटना के लिए ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने का निर्देश

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
5 Min Read


Chhapra/Varanasi: सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में पूर्वाेत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल की मंडल संसदीय समिति की बैठक आज वाराणसी में संपन्न हुई।

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

बैठक में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद सीमा द्विवेदी, साधना सिंह, संगीता बिंद सहित मंडल क्षेत्र के सांसदों एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल ने बैठक में अपने क्षेत्र के प्रमुख विषयों को प्रमुखता से उठाया।

SHARDA
विज्ञापन

बैठक में मंडल क्षेत्र की रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष राजीव प्रताप रूडी ने निर्देश दिया कि रेलवे बोर्ड को भेजे जाने वाले सभी प्रस्ताव स्पष्ट मंतव्य एवं तथ्यात्मक विवरण के साथ भेजे जाएं। साथ ही प्रत्येक सांसद के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया, जो क्षेत्रीय योजनाओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में समपार फाटकों, आरयूबी एवं अंडरपास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद रूडी ने निर्देश दिया कि बंद होने वाले फाटकों, प्रस्तावित अंडरपासों तथा जलजमाव प्रभावित अंडरपासों की सूची उपलब्ध कराई जाए और उनके स्थायी समाधान की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जहां आवश्यकता हो वहां नए अंडरपास निर्माण तथा पुराने अंडरपासों को जलजमाव मुक्त बनाने पर भी जोर दिया। महिला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सरल बनाने पर चर्चा हुई। वहीं मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा केंद्रीकृत कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा गया।

रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए नगर निगम, नगर परिषद, पंचायत एवं रेलवे अधिकारियों की एक समन्वय समिति गठित करने का सुझाव दिया गया, ताकि जल निकासी, सड़क, प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

सारण क्षेत्र से जुड़े विषयों में पटेढ़ी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण, उत्तर एवं दक्षिण संपर्क पथ विकास तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त छपरा कचहरी स्टेशन पर मौर्य, बाघ एवं लिच्छवी एक्सप्रेस के पुनः ठहराव, कामायनी एवं बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन के छपरा तक विस्तार, छपरा-सिवान-बलिया से पटना के लिए डीएमयू/मेमू सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में छपरा जंक्शन के समग्र पुनर्विकास, प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 पर लिफ्ट, रैम्प, फुट ओवरब्रिज विस्तार, एसी लाउंज की स्थापना, स्टेशन सलाहकार समिति के गठन, रेलवे भूमि संरक्षण, पार्किंग व्यवस्था एवं रिविलगंज मार्ग के पुनर्निर्माण जैसे विषयों पर भी विस्तार से विमर्श किया गया।

अध्यक्ष राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि रेलवे विकास और जनसुविधा दोनों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे प्रशासन के बीच सतत समन्वय आवश्यक है तथा बैठक में उठाए गए विषयों के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

इसके अतिरिक्त बैठक में सम्मिलित होने वाले अन्य प्रमुख सांसदों के प्रतिनिधियों में प्रयागराज से कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह के प्रतिनिधि विनय कुशवाहा, मिर्जापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि संजय पटेल, बलिया से स.पा. के सनातन पाण्डेय के प्रतिनिधि हिमांशु त्रिपाठी, मछलीशहर से स.पा. की प्रिया सरोज के प्रतिनिधि सूरज सरोज और लालगंज से स.पा. के दरोगा प्रसाद सरोज के प्रतिनिधि हरेंद्र प्रसाद सरोज शामिल रहे। इनके अलावा सीवान (बिहार) से ज.द. (यू.) की विजय लक्ष्मी देवी के प्रतिनिधि राजीव रंजन, गोरखपुर से भा.ज.पा. के रवि किशन शुक्ला के प्रतिनिधि गुड्डू, महराजगंज से भा.ज.पा. के पंकज चौधरी के प्रतिनिधि दिनेश त्रिपाठी, बांसगॉव से भा.ज.पा. के कमलेश पासवान के प्रतिनिधि सुनील पासवान और कुशीनगर से भा.ज.पा. के विजय कुमार दूबे के प्रतिनिधि रामानुज मिश्रा ने भी बैठक में उपस्थित रहे। साथ ही आजमगढ से स.पा. के धर्मेन्द्र यादव के प्रतिनिधि विपिन कुमार, भदोही से भा.ज.पा. के डा. विनोद कुमार बिन्द के प्रतिनिधि दिनेश, फूलपुर से भा.ज.पा. के प्रवीण पटेल के प्रतिनिधि संजय गौतम और देवरिया से भा.ज.पा. के शशांक मणि के प्रतिनिधि प्रिंस ने इस बैठक में भाग लेकर अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें