Breaking News

भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह का एसी सिस्टम खराब, कूलर के सहारे हो रहे कार्यक्रम

1 Min Read

Chhapra: शहर का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह इन दिनों अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। प्रेक्षा गृह का वातानुकूलित (एसी) सिस्टम पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण भीषण गर्मी और उमस के बीच आयोजकों को कूलर लगाकर कार्यक्रम आयोजित कराने पड़ रहे हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भी वातानुकूलित हॉल में कूलर लगाकर किसी तरह आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्शकों, कलाकारों और अतिथियों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह छपरा शहर में सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक आयोजनों का एकमात्र सुव्यवस्थित केंद्र माना जाता है। यहां नियमित रूप से नाट्य मंचन, सम्मान समारोह, संगीत कार्यक्रम, शैक्षणिक एवं सामाजिक आयोजन होते रहते हैं। ऐसे में एसी सिस्टम का लंबे समय से खराब रहना चिंता का विषय बन गया है।

SHARDA
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रशासन तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार से प्रेक्षा गृह के वातानुकूलित सिस्टम को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि कार्यक्रमों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें