⚡
Breaking News

कामता सखी मठ में संपन्न हुई भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा

2 Min Read

Chhapra: कलम-दवात के आराध्य देव एवं कायस्थ समाज के इष्टदेव भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना प्रभुनाथ नगर स्थित श्री कामता सखी मठ के चित्रगुप्त मंदिर में पूरे श्रद्धा, उल्लास एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस पावन अवसर पर मंदिर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

j alankar
विज्ञापन

पूजा-अर्चना में मुख्य यजमान की भूमिका सत्य प्रकाश वर्मा ने निभाई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज से समस्त परिवारों की सुख-शांति, आरोग्य, समृद्धि एवं समाज की उन्नति की मंगलकामना की।

DOON
विज्ञापन

ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत का साक्षी है श्री कामता सखी मठ

प्रभुनाथ नगर स्थित श्री कामता सखी मठ का चित्रगुप्त मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व रखता है। इस पावन स्थल का जुड़ाव देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद से भी रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रचलित ऐतिहासिक प्रसंगों के अनुसार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी अपने गुरु श्री कामता सखी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस पावन स्थल पर आया करते थे। उनके द्वारा लिखित एक हस्तलिखित पत्र भी इस ऐतिहासिक संबंध की महत्वपूर्ण स्मृति के रूप में मौजूद है। यह पत्र इस स्थान की आध्यात्मिक परंपरा और ऐतिहासिक महत्व को और विशेष बनाता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

यह स्थल आज भी अपनी धार्मिक आस्था, गुरु-शिष्य परंपरा और गौरवशाली विरासत को संजोए हुए है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर सत्य प्रकाश वर्मा, प्रकाश वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. धीरज सिंह, आयुष श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, जितेंद्र वर्मा, प्रवीण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, मुकेश वर्मा, रत्नेश सिंह, राकेश वर्मा, मिथिलेश वर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, रितेश प्रकाश, नीरज यादव, नीलम वर्मा, पुन्नी श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अमरेंद्र वर्मा, अभिनाश श्रीवास्तव एवं राहुल श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕