⚡
Breaking News

शीतकाल के लिए बंद हो गए केदारनाथधाम के कपाट

2 Min Read

केदारनाथधाम (उत्तराखंड), 11 नवंबर (हि.स.)। हिमालय की गोद में बसे बाबा केदानाथ के पवित्र धाम के कपाट शीतकाल के लिए पारंपरिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आज सुबह 8:30 बजे बंद किए गए। बाबा केदार की उत्सव डोली (चल विग्रह उत्सव डोली) अब ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर जाएगी। ओंकारेश्वर मंदिर सर्दियों के दौरान भगवान का निवास स्थान होता है।

SHAILFORD
विज्ञापन

कपाट बंद होने का यह अवसर भाई दूज के दिन पड़ा। मंदिर के लगभग छह महीने तक बंद रहने से पहले देश-विदेश से आए भक्त भगवान शिव के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए यहां एकत्र हुए। केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग महाराज ने बताया कि कपाट बंद करने की प्रक्रिया निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों के अनुसार पूरी की गई।

j alankar
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “आज भाई दूज है। सुबह भगवान का महाभिषेक किया गया, विशेष प्रार्थनाएं हुईं और सुबह 8:30 बजे मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए।” अब बाबा केदार की उत्सव डोली को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया जाएगा, जहां सर्दियों के महीनों में भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी।

DOON
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि कपाट बंद होने के समारोह और उसके बाद उत्सव डोली की यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। तोमर ने बताया कि गद्दी (देवता का आसन) को यहां से ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दी तक ले जाया जाएगा। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज डोली के लिए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और मोबाइल गार्ड तैनात किए गए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डोली के रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अगले साल मंदिर के फिर से खुलने तक जिला पुलिस बल केदारनाथ में तैनात रहेगा, साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात रहेगी। तोमर ने कहा कि ऊखीमठ में शीतकालीन तीर्थयात्रा के दौरान सुरक्षा यातायात और मार्ग प्रबंधन के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए ओंकारेश्वर मंदिर जाने की अपील की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕