Breaking News

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा-सब लोग प्रधानमंत्री मोदी को नमन कीजिए

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 04 दिसंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सदन के सभी सदस्यों, यहां तक कि विपक्ष से भी आग्रह किया कि सब लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नमन कीजिए। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है।

SHARDA
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का लाभ सिर्फ़ सत्ताधारी दल को नहीं, बल्कि पूरे राज्य और सभी नागरिकों को मिला है। उन्होंने विपक्ष की ओर देखते हुए कहा कि बिहार में सबके लिए काम हुआ है, आपके लिए भी हुआ है, इसलिए सब लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमन कीजिए।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है, वहीं कुछ इसे आने वाले चुनावों का स्पष्ट राजनीतिक मैसेज बता रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राजनीति से जुड़े जानकारों का यह भी मानना है कि यह सिर्फ़ प्रशंसा नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी को मजबूत संदेश देने का प्रयास भी है। नीतीश कुमार के इन बयानों को राजनीतिक भाषा में देखा जाए, तो यह सिर्फ सरकार के कामों की सूची नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है। बिहार की विकास यात्रा केंद्र और राज्य की साझेदारी से आगे बढ़ रही है और इसके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों का उल्लेख

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि अब बिहार के किसी भी हिस्से में पहुंचने में अधिकतम 6 घंटे से ज़्यादा नहीं लगते। सड़कों, पुल-पुलियों और नए मार्गों के निर्माण से राज्य की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और यह राजग सरकार की उपलब्धि है।

नियुक्तियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी बहालियां बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से हो रही हैं। सिस्टम अब नियम, नीयत और नीति पर चलता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें