Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव : नामांकन के बाद जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

3 Min Read

पटना, 13 जुलाई (हि.स.)। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी एक लंबित मामले में जारी वारंट के आधार पर की गई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की प्रत्याशी को झूठे मामले में फंसाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में तेज प्रताप यादव ने कहा कि महिला के साथ अन्याय होने पर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि वीणा मानवी चुनाव में मजबूत स्थिति में थीं, इसलिए उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया।

DOON
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने कहा,” महिला के साथ जब अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। अब बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा। वीणा मानवी जीत रही हैं, इसलिए जानबूझकर उन्हें फंसाया गया है।”

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं, लेकिन जल्द ही बिहार लौटेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार पहुंचने के बाद पूरे मामले को लेकर सरकार का घेराव किया जाएगा और प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

तेज प्रताप ने गिरफ्तारी के समय को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस के पास पहले से गिरफ्तारी वारंट था, तो जब वीणा मानवी पिछले तीन दिनों से लगातार चुनाव प्रचार कर रही थीं, तब कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उनके अनुसार, नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद की गई गिरफ्तारी कई सवाल खड़े करती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला प्रत्याशी के साथ अन्याय किया गया है और उनकी पार्टी इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी हलचल बढ़ने की संभावना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें