Breaking News

समृद्धि यात्रा के तीसरा चरण पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,करेंगे 10 जिलों का दौरा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 09 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की प्रक्रिया के बीच एक बार फिर समृद्धि यात्रापर जायेंगे। यह उनकी समृद्धि यात्रा का तीसरा चरणहै, जिसका विस्तृत कार्यक्रम मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग नेजारी कर दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा काे लेकर जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री बिहार के 10 जिलों का दौरा करेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 10 मार्च को सुपौल से यात्रा की शुरुआत करेंगे। उसी दिन वे मधेपुरा भी जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

11 मार्च को मुख्यमंत्री अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे और कार्यक्रमों के बाद फिर मधेपुरा लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

12 मार्च को उनका कार्यक्रम पूर्णिया और कटिहार में तय किया गया है। इसके बाद 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे। समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन 14 मार्च को वे बेगूसराय और शेखपुरा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद वापस पटना लौट आएंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वे जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें