Breaking News

आकाश में आज रात ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखाई देगा पूर्णिमा का चांद

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

– इस साल को विदा देता अंतिम सुपरमून होगा कोल्ड मून

SHAILFORD
विज्ञापन

भोपाल, 04 दिसम्बर (हि.स.)। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज गुरुवार को एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है। रात में आकाश में इस साल की अंतिम पूर्णिमा का चांद सुपरमून होगा। यह अपेक्षाकृत बड़ा और चमकदार दिखाई देगा। इसे रातभर में आसमान में चमकता हुआ देखा जा सकेगा।

SHARDA
विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होगा और इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 3 लाख 57 हजार 218 किमी होगी। इसे कोल्ड मून भी नाम दिया गया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उदित होते समय देखने पर मून इल्युजन के कारण यह और अधिक बड़ा दिखाई देगा। इसके बाद आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर आ जाएगा। इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होगी। अगर आप शहर की रोशनी से दूर वाले स्थान से देखेंगे तो इसकी चमक को और अधिक महसूस कर पाएंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

सारिका ने बताया कि सुपरमून तब होता है, जब पूर्णिमा का चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर रहता है। इस बिंदु को पेरिजी कहते हैं। पास आ जाने से वह सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा से बड़ा और अधिक चमकीला दिखता है। शहर की रोशनी से दूर जाकर सुपरमून की चांदनी की चमक को और अच्छे से महसूस कर सकते हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें