Breaking News

होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग को किया सम्मानित

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सारण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से चेयरमैन सत्येंद्र कुमार शर्मा बर्मन एवं शैक्षणिक निदेशक आशुतोष नाथ ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार शर्मा बर्मन ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने सारण में अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गर्ग ने अपने कार्यों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया।

VIPS
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। उनके विचारों से विद्यालय के बच्चे काफी प्रभावित हुए हैं।

DOON
विज्ञापन

वहीं विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक आशुतोष नाथ ने कहा कि पुनीत कुमार गर्ग हमेशा सकारात्मक कार्य करने और दूसरों को भी सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने पर जोर देते रहे हैं। विद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने बच्चों को मेहनत, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच उनकी सहज उपस्थिति और प्रेरक संवाद विद्यालय परिवार के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य रणजीत विजय एवं रवि कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें