Breaking News

RSA का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी की घोषणा

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शोध विद्यार्थी संगठन (आरएसए) का 17वाँ स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम में छपरा, सिवान एवं गोपालगंज के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ संगठन के संरक्षक उज्ज्वल कुमार सिंह, गुलशन यादव, परमजीत कुमार सिंह, प्रमेन्द्र सिंह एवं विकाश सिंह सेंगर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संगठन की पुरानी इकाई को भंग करते हुए सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अंकित कुमार को संयोजक, सुनील सिंह एवं विशाल सिंह को सह-संयोजक, प्रीति यादव को विश्वविद्यालय अध्यक्ष तथा रिया शर्मा को छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

RC Jewellers
विज्ञापन

इस अवसर पर आरएसए ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा को विश्वविद्यालय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रीति कुमारी की नियुक्ति के साथ संगठन ने छात्र राजनीति में महिला नेतृत्व को नई पहचान देते हुए एक नया इतिहास रचा। संगठन का दावा है कि विश्वविद्यालय के इतिहास में इससे पहले किसी भी छात्र संगठन ने किसी छात्रा को विश्वविद्यालय अध्यक्ष नहीं बनाया था।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आरएसए पिछले 17 वर्षों से जयप्रकाश विश्वविद्यालय सहित पूरे सारण प्रमंडल में छात्र-छात्राओं के अधिकार, पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण परीक्षा प्रणाली तथा विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरुद्ध लगातार संघर्ष करता रहा है। संगठन ने हर परिस्थिति में छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी छात्र-छात्राओं की आवाज़ बनकर कार्य करता रहेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वक्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, शैक्षणिक एवं परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालय के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही नई टीम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए छात्र हितों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, संघर्ष एवं छात्र हितों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। आरएसए ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन छात्र-छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती एवं प्रभावशीलता के साथ आगे बढ़ाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें