Chhapra: सारण जिले में शुक्रवार को दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। जिले के मांझी एवं रिविलगंज थाना क्षेत्रों में हुए इन वारदातों ने इलाके को दहला दिया है। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मांझी थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला स्थित फुलवारी में बने एक करकटनुमा कमरे के अंदर से शव बरामद मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मांझी थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला स्थित फुलवारी में बने एक करकटनुमा कमरे के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज प्रसाद गुप्ता के रूप में की। जिनके शव को अत्यंत भयावह स्थिति में बरामद किया गया। मृतक के दोनों आंखों और निजी अंगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया गया था। प्रथम दृष्टया मामला अत्यंत क्रूर हत्या का प्रतीत हो रहा है। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव के पास रेलवे पटरी पर एक युवक का शव बरामद वहीं दूसरी घटना में रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव के पास रेलवे पटरी पर एक युवक का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक का बायां हाथ कटा हुआ है तथा गले पर धारदार हथियार से वार के स्पष्ट निशान हैं। मृतक की पहचान जखुआ गांव निवासी 30 वर्षीय रोहित कुमार, पिता शम्भू राय के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा गया होगा। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत सारण पुलिस ने इन दोनों घटनाओं की वैज्ञानिक जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया और साक्ष्य संकलन किए गए। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों मामलों का शीघ्र खुलासा किया जाए और संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा फिलहाल क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। सारण पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि सारण में एक के बाद एक हुई हत्याओं के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले में शुक्रवार को दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। जिले के मांझी एवं रिविलगंज थाना क्षेत्रों में हुए इन वारदातों ने इलाके को दहला दिया है। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मांझी थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला स्थित फुलवारी में बने एक करकटनुमा कमरे के अंदर से शव बरामद
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मांझी थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला स्थित फुलवारी में बने एक करकटनुमा कमरे के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज प्रसाद गुप्ता के रूप में की। जिनके शव को अत्यंत भयावह स्थिति में बरामद किया गया। मृतक के दोनों आंखों और निजी अंगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया गया था। प्रथम दृष्टया मामला अत्यंत क्रूर हत्या का प्रतीत हो रहा है।
रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव के पास रेलवे पटरी पर एक युवक का शव बरामद
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव के पास रेलवे पटरी पर एक युवक का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक का बायां हाथ कटा हुआ है तथा गले पर धारदार हथियार से वार के स्पष्ट निशान हैं। मृतक की पहचान जखुआ गांव निवासी 30 वर्षीय रोहित कुमार, पिता शम्भू राय के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा गया होगा।
सारण पुलिस ने इन दोनों घटनाओं की वैज्ञानिक जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया और साक्ष्य संकलन किए गए। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों मामलों का शीघ्र खुलासा किया जाए और संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। सारण पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
हालांकि सारण में एक के बाद एक हुई हत्याओं के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।